फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी में लिखा, गरीबों की सब्सिडी वाली चीनी बहाल करें 

Thu, 15 Jun 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


सबहेड
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो                  
नई दिल्ली।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों की भी चीनी पर सब्सिडी खत्म करने के केंद्र सरकार के फैसले पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर विरोध दर्ज कराया है। केजरीवाल ने लिखा है, आपको पता है कि अमीर हो या गरीब सभी की आमदनी पिछले दिनों में कम हुई है। बेरोजगारी बढ़ी है।
विज्ञापन


ऐसे में चीनी पर सब्सिडी खत्म करने का फैसला ठीक नहीं है। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संवाददाता सम्मेलन में दी। सिसोदिया ने कहा, केंद्र सरकार ने देशभर के गरीबों की चीनी में कड़वाहट घोल दी है।

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी की बैठक में राशन दुकानों पर गरीबों को दी जाने वाली चीनी से सब्सिडी खत्म करने का फैसला लिया गया है। बीपीएल परिवारों की चीनी पूरी खत्म करने के साथ ही अंत्योदय परिवार को मिलने वाली 6 किलोग्राम सब्सिडी वाली चीनी की जगह 1 किलो कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितने लोग हो जाएंगे वंचित  

मनीष स‌िसोद‌िया - फोटो : अमर उजाला
सिसोदिया ने कहा, केंद्र सरकार के इस फैसले से देशभर के गरीबों के साथ-साथ दिल्ली में भी दिक्कत हो रही है। केजरीवाल ने अंत में लिखा है कि चीनी की सब्सिडी खत्म होने से लाखों गरीब परिवार को होने वाली दिक्कत का ध्यान रखकर पुन: सब्सिडी बहाल करें।

उल्लेखनीय है कि राजधानी में अभी 19.45 लाख परिवारों के राशन कार्ड हैं, जिसमें 72.75 लाख लोग खाद्य सुरक्षा का फायदा ले रहे हैं। इसमें बीपीएल और अंत्योदय परिवारों को ही सब्सिडी वाली चीनी प्रति परिवार 6-6 किलो मिलती है।

राजधानी में चीनी का आवंटन जून, 2017 के लिए 157657 क्विंटल की है, जिसमें से अभी तक 70.7 फीसदी चीनी का वितरण हो चुका है। इन राशनकार्ड धारकों को 13.50 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर चीनी प्रति राशनकार्ड 6 किलो चीनी मिलती है।

कितने लोग हो जाएंगे वंचित            
बीपीएल कार्ड धारक : 1,88,307 जिसमें 7.89 लाख सदस्य हैं।            
अंत्योदय योजना कार्ड : 74,749 जिसमें 2.87 लाख सदस्य हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें