फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल मिश्रा आज जायेंगे ओखला, इलाके में तनाव की आशंका 

Thu, 15 Jun 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कपिल मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा अपने समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार को ओखला इलाके में धरना प्रदर्शन करने जाएंगे। कपिल का आरोप है कि स्थानीय विधायक अमानतुल्लाह खान के समर्थकों ने क्षेत्र में रहने वाली 72 साल की बुजुर्ग महिला पर हमला करवाया है। बुजुर्ग के हक की  आवाज उठाने वह बाटला हाउस स्थित महिला के घर के जायेंगे।
विज्ञापन


दिलचस्प यह कि बृहस्पतिवार को ही विधायक ने इलाके  में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है। इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। इससे हालात बिगडने की आशंका है। अमानतुल्लाह खान ने लोगों से कहा है कि कपिल मिश्रा भाजपा के गुंडों के साथ ओखला में हुड़दंग मचाने का आ रहा है। इसका विरोध स्थानीय जनता करेगी।
विज्ञापन

ऑटो चालकों को केजरीवाल ने दिया धोखा : कपिल

पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा का केजरीवाल सरकार के खिलाफ विरोध जारी है। बुधवार को वह ऑटो चालकों के समर्थन में सामने आए। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं करके ऑटो चालकों को धोखा दिया है।

गोल मार्केट पर आयोजित एक कार्यक्रम में कपिल मिश्रा ने ऑटो के पीछे केजरीवाल सरकार के खिलाफ एक पोस्टर भी दिखाया। केजरीवाल सरकार की नीतियों से नाराज ऑटो चालकों ने कपिल मिश्रा से समर्थन मांगा था। इसके बाद मिश्रा कार्यक्रम में पहुंचे।

वहां ऑटो चालकों की ओर से बनाया गया पोस्टर जिसमें लिखा है कि केजरीवाल सरकार ने हमें धोखा दिया है उसे अलग-अलग ऑटो के पीछे लगाकर उसे रवाना किया। पोस्टर में केजरीवाल सरकार की ओर से किए गए वादों व उसके पूरे नहीं होने का जिक्र भी किया गया था।

इस मौके पर कपिल मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल सरकार पहले वाली सरकार नहीं रही। जनता का विश्वास खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि बुराड़ी से दलाली खत्म होने की बात करते थे लेकिन अभी वहां पर बिचौलिये खुलेआम घूम रहे हैं मगर सरकार को दिखाई नहीं दे रहा है।

​ऑटो पाने के लिए आज भी ऑटो चालक फाइनेंसरों के पास जाने को मजबूर हैं मगर सरकार चुप बैठी है। जब से यह सरकार आई है अभी तक दस हजार ऑटो परमिट नहीं बांट पाई है। जबकि यही वो ऑटो वाले हैं जिनके दम पर आम आदमी पार्टी ने जनता तक अपनी पैठ पहुंचाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें