‘आप’ संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष ने शुक्रवार को कहा, ‘केजरीवाल कहीं नहीं जा रहे। वह नई दिल्ली से खड़े होंगे और पार्टी उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।’
आशुतोष ने यह बात पत्रकारों के उस सवाल के जवाब में दी, जिसमें पूछा गया था कि अरविंद चुनाव लड़ेंगे या नहीं और क्या वह अपनी सीट बदल रहे हैं। क्योंकि पार्टी ने जो 22 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, उसमें उनका नाम नहीं है।