फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के चुनावी मिशन का आगाज करेंगे केजरीवाल, 14 को रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) अपने पंजाब के चुनावी मिशन का आगाज करने जा रही है। 14 जनवरी को केजरीवाल पंजाब के मुक्तसर में रैली करेंगे।
विज्ञापन


माघी मेले पर बुलाई गई इस रैली से ही केजरीवाल पंजाब चुनाव का शंखनाद करेंगे। रैली में पंजाब के आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम का एलान भी हो सकता है।

पंजाब विधानसभा चुनाव अभी एक साल बाद होने हैं, लेकिन पार्टी का मानना है कि रणनीतिक तौर पर आप का चुनावी मोड में जाना बेहतर होगा। बड़ा मसला पंजाब में नशाखोरी, किसानों की आत्महत्या, प्रदेश में बढ़ते कैंसर के प्रकोप आदि पर मौजूदा सरकार की नाकामी बनेगा।
विज्ञापन


इसके लिए बड़े स्तर पर रणनीति तैयार की गई है। कोशिश यही है कि आम लोगों को पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों से जोड़ा जाए। साथ ही दिल्ली सरकार के कामों का भी सहारा लिया जाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के चेहरे के साथ चुनावी मैदान में AAP

सूत्र बताते हैं कि फिलहाल की रणनीति मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के चेहरे के साथ चुनावी मैदान में कूदने की है। इससे दोहरा फायदा होगा। दिल्ली की तरह जहां लोगों के सामने ईमानदार चेहरा होगा, वहीं विपक्षी दलों के नेताओं से उसकी तुलना भी कर सकेंगे। हालांकि, अभी तक किसी के नाम पर अंतिम मुहर नहीं लगी है।

पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने बताया है कि पार्टी पंजाब की सभी सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए बूथ लेवल तक तैयारियां पूरी हो गई हैं। अब जमीनी स्तर पर आम लोगों को पार्टी के पक्ष में लाने की कोशिश चल रही है।

संजय सिंह के मुताबिक, माघी मेले में बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए अभी चार-पांच लोगों के नाम पर विचार चल रहा है। एक ईमानदार व्यक्ति के चेहरे के सहारे पार्टी चुनावी अभियान चलाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें