सेक्टर-15 के मेट्रो स्टेशन पर शनिवार देर रात एक युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सेक्टर- 20 थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस युवती की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। मेट्रो स्टेशन पर रात में करीब 11 बजे एक युवती ने सीढ़ियों पर अपने दुपट्टे से फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली।
मेट्रो परिचालन बंद होने के चलते किसी की उस पर नजर नहीं पड़ी। कुछ समय बाद मेट्रो कर्मचारी वहां पहुंचे तो उनकी नजर उस पर पड़ी।