फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने खोजा सम-विषम फॉर्मूले की समस्या का हल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने सम-विषम वाहन फॉर्मूला लागू करने पर होने पर परेशानी से दूर करने का रास्ता निकाल लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता वाली बैठक के बाद परिवहन मंत्री गोपाल राय और सत्येंद्र जैन ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जनता को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


फुल फ्रीक्वेंसी में दिनभर मेट्रो चलेगी तो डीटीसी-क्लस्टर बसों के अलावा छह हजार कांट्रैक्ट कैरिज और स्कूल बसें उतारी जाएंगी। गोपाल राय ने बताया कि दो हजार स्कूल बसों में महिलाओं के लिए पचास फीसदी सीटें आरक्षित होंगी।

हालांकि सम-विषम वाहन फार्मूला में किसे छूट दी जाएगी, इस पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली मीटिंग में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है। गोपाल राय ने बताया कि सरकार कांट्रैक्ट कैरिज और स्कूल बसों को क्लस्टर स्कीम के हिसाब से 1-15 जनवरी तक चलवाएगी।
विज्ञापन

बसों का रूट व टाइम टेबल डीटीसी तय करेगी

चालक बस मालिक का होगा जबकि कंडक्टर डीटीसी देगी। प्रति किमी बस ऑपरेटर को कितनी राशि मिलेगी, इसका फैसला करने को कमेटी बनाई गई है।

बसों का रूट व टाइम टेबल डीटीसी तय करेगी। परिवहन मंत्री ने बताया कि ऑटो रिक्शा अधिक से अधिक सड़क पर उतारने के लिए परमिट धारकों को किसी अन्य चालक से ऑटो रिक्शा चलवाने की छूट दी जाएगी।

ऑटो रिक्शा यूनियन के साथ शुक्रवार को मीटिंग है। उन्होंने बताया कि पूछ-ओ मोबाइल ऐप शुक्रवार को रिलांच किया जा रहा है। जिसमें अभी चालक रजिस्टर होंगे और लोग 25 दिसंबर से ऐप डाउनलोड कर सकेगी।
विज्ञापन

सरकार रेलवे के साथ टाईअप कर रही है

गोपाल राय ने बताया कि एनसीआर से एएमयू ट्रेने आती हैं। सरकार रेलवे के साथ टाईअप कर रहे हैं कि फ्रीक्वेंसी बढ़ाएं और रिंग रेलवे पर अधिक ट्रेन उतारें।

रेलमंत्री से इसके लिए मुलाकात भी करेंगे। बसों में गंतव्य की जानकारी के अलावा बस स्टैंड पर भी यात्री सुविधा के लिए सूचनाएं लगाई जाएंगी।

पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि 12 हजार बसें सर्विस में होंगी तो उनके लिए लेन मार्किंग का काम 25 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। बस लेन जो लोग बाधित करेंगे, उसका मोटा जुर्माना किया जाएगा। साथ ही फुटपाथ और गढ्ढों की मरम्मत भी कर ली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें