फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले ही केजरीवाल ने देख डाली 'मांझी'

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म देखने के शौकीन अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को फिल्म मांझी देखी। फिल्म देखने के बाद केजरीवाल ने ट्वीट करके फिल्म की विशेषता बताई।
विज्ञापन


केजरीवाल ने लिखा है कि माउंटेन मैन इस सिम्पली सुपर, ये फिल्म दिखाती है कि इंसान ठान ले तो पहाड़ भी तोड़ सकता है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा है कि फिल्म प्रेरणा देने वाली है।

युवाओं को जरूर देखनी चाहिए। फिल्म देखने वालों में अरविंद केजरीवाल के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, सोमनाथ भारती भी शामिल थे।
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दकी से भी मिले केजरीवाल

यहां अरविंद केजरीवाल और फिल्म में मांझी की भूमिका निभाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दकी की मुलाकात भी हुई। विशेष बात यह है कि अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अक्सर फिल्म देखा करते हैं।

इससे पहले फिल्म दृश्यम देखने के बाद मनीष सिसोदिया ने लिखा था कि फिल्म पुलिस की कार्यशैली को दर्शाता है। कुछ अन्य फिल्म देखने के बाद भी अरविंद केजरीवाल ने फिल्म देखने के लिए ट्वीट किया है।

इससे पहले राधिका आप्टे की फिल्म मसान देखकर भी केजरीवाल ने उनकी तारीफ की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें