दिल्ली में 23 मार्च को एमसीडी चुनाव होने वाले हैं, हर पार्टी जोर-शोर से इसके लिए प्रचार कर रही है। आज शाम यहां चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसी बीच आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले दिल्लीवासियों को भाजपा से सावधान रहने की चेतावनी दे दी है।
केजरीवाल ने ट्वीट कर भाजपा को डेंगू और चिकनगुनिया वाली पार्टी करार दिया है। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की है कि 'बीजेपी को वोट दिया तो अगले BJP को वोट दिया तो अगले 5साल कूडा,मछर ऐसे ही रहेंगे। कल अगर आपके घर डेंगू हो जाए तो आप ख़ुद उसके ज़िम्मेदार होगे क्योंकि आपने BJP को वोट दिया।'
दिल्ली वालों के लिए भाजपा "डेंगू और चिकनगुनीया वाली पार्टी" है।
BJP को वोट दिया तो अगले 5साल कूडा,मछर ऐसे ही रहेंगे।कल अगर आपके घर डेंगू हो जाए तो आप ख़ुद उसके ज़िम्मेदार होगे क्योंकि आपने BJP को वोट दिया
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 21, 2017
दिल्ली वालों के लिए भाजपा "डेंगू और चिकनगुनीया वाली पार्टी" है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 21, 2017