पटियाला हाउस अदालत स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आकाश जैन ने केजरीवाल व सिसोदिया के अलावा विधायक राखी बिडलान, सोमनाथ भारती व आप नेता आशुतोष को 15 मई को पेश होने का निर्देश दिया है।
अदालत ने रेल भवन के समक्ष धरना देने के मामले में आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व तीन अन्य आप नेताओं के पेश न होने पर नाराजगी जताई है। अदालत ने चेतावनी दी कि उन्हें हर हाल में पेश होना होगा क्योंकि वे पिछली तिथि में भी पेश नहीं हुए थे।
इन नेताओं की और से पेश अधिवक्ता ऋषिकेश कुमार ने पेशी से छूट आवेदन पेश करते हुए कहा कि उनके मुवक्किल व्यस्त होने के कारण पेश नहीं हो पा रहे। ऐसे में उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने की छूट प्रदान की जाए।