फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सरेंडर करें भारती, पार्टी को हो रही शर्मिंदगी'

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के रवैये को देखते हुए आज सीएम केजरीवाल ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
विज्ञापन


तल्ख तेवर अपनाते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनसे ट्वीट कर कहा कि सोमनाथ भारती को सरेंडर कर देना चाहिए। आखिर वो भाग क्यों रहे हैं?

लंबे समय से इस मामले में कुछ ना बोलने वाले अरविंद केजरीवाल ने अपने इस ट्वीट से ये बात साफ कर दी है कि वो सोमनाथ भारती से खुश नहीं हैं और चाहते हैं कि भारती सामने आकर पुलिस का सहयोग करें।
Somnath shud surrender.Why is he running away?Why is he so scared of gng to jail? Now he is becoming embarasment for party n his family(1/2)— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 23, 2015
विज्ञापन


'आखिर भाग क्यों रहे हैं भारती?'

दिल्ली के सीएम ने ट्वीट करते हुए न सिर्फ सोमनाथ भारती को सरेंडर करने के लिए कहा बल्कि ये भी पूछा कि आखिर वो जेल जाने से इतना डर क्यों रहे हैं?

सोमनाथ भारती की हरकतों से नाराज होकर आखिर आज केजरीवाल ने उन्हें पार्टी के लिए शर्मिंदगी की वजह बता दिया। उन्होंने लिखा कि अब भारती पार्टी और अपने परिवार के लिए शर्मिंदगी का कारण बन गए हैं।

केजरीवाल ने भारती को सलाह देते हुए लिखा है कि उन्हें खुद को पुलिस के हवाले करते हुए उसके साथ सहयोग करना चाहिए। गौरतलब है कि सोमनाथ भारती पर उनकी पत्नी लिपिका मित्रा ने घरेलू हिंसा व उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
He shud cooperate wid police(2/2)— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 23, 2015

विज्ञापन

केजरीवाल की सलाह नहीं मानेंगे सोमनाथ!

सोमनाथ भारती को सरेंडर की सलाह देने वाली केजरीवाल की ट्वीट पर भारती की बहन स्तुति का कहना है कि ये केजरीवाल की निजी राय हो सकती है।

भारती की बहन ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि सोमनाथ अभी अपने आप को सरेंडर नहीं करेंगे वो सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का इंतजार करेंगे।

सोमनाथ की बहन स्तुति बोलीं कि सोमनाथ भाग नहीं रहे वो सही वक्त का इंतजार कर रहे हैं। सही वक्त आने वो खुद पुलिस के सामने पेश होंगे, पुलिस उन्हें प्रताड़ित करना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें