फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी जी बिहार चुनाव हार रहे हैं, नीतीश जी जीतेंगे'

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में चुनाव का दौर चल रहा है। आज वहां दूसरे चरण का मतदान है और लोग वोट डाल रहे हैं। अभी अन्य चरणों का मतदान बाकी ही है और दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।
विज्ञापन


आज केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, 'मेरी जानकारी के मुताबिक़ मोदी जी बिहार चुनाव बुरी तरह से हार रहे हैं। नितीश जी चुनाव जीत रहे हैं।'

शुक्रवार सुबह ही केजरीवाल ने ट्वीट किया है और अपना फैसला सुना दिया है। बता दें कि वह शुरू से ही नीतीश कुमार की राजनीति और प्रशासन को अच्छा बताते रहे हैं और लोगों से अपील भी करते रहे हैं कि लोग नीतीश की पार्टी को वोट करें।
विज्ञापन

नीतीश और केजरीवाल का याराना है पुराना

गौरतलतब है कि नीतीश और केजरीवाल की नजदीकियां लंबे समय से रही हैं। जब केजरीवाल मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने बनारस गए थे तो नी‌तीश ने उनका समर्थन किया था।

इसके अलावा दिल्ली चुनाव के दौरान भी नीतीश ने केजरीवाल को काफी सपोर्ट किया था और दोनों ही कई कार्यक्रमों में एक दूसरे को बुलाते रहे हैं।

वहीं आज तो केजरीवाल ने अपना ट्वीट कर यह भविष्यवाणी ही कर दी कि नीतीश कुमार जीतेंगे और मोदी बुरी तरह हारेंगे। ये दोनों ही नेता मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलते रहे हैं और यही इनकी घनिष्ठता का मु्ख्य कारण रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें