पीएम मोदी से हमेशा छत्तीस का आंकड़ा रखने वाले और अपने ट्वीट्स से उनपर व केंद्र सरकार पर हमला करने वाले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार(9 दिसंबर) को फिर प्रधानमंत्री पर ट्वीट कर निशाना साधा है।
अपने ट्वीट्स के जरिए पीएम मोदी को मनोरोगी तक कह चुके केजरीवाल ने आज उनपर आरोप लगाया कि मोदी देश बेच रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, 'आज किसी ने कहा- मोदी जी पहले चाय बेचते थे, फिर रिलायंस jio बेचने लगे, फिर PayTM बेचने लगे, अब देश बेच रहे हैं।'
आज किसी ने कहा- "मोदी जी पहले चाय बेचते थे, फिर रिलायंस jio बेचने लगे, फिर PayTM बेचने लगे, अब देश बेच रहे हैं"
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 9, 2016
दरअसल जब से पीएम मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया है आम आदमी पार्टी और केजरीवाल उनपर नोटबंदी की आड़ में अपने दोस्तों को फायदा पहुंचाने और देश की आम जनता को परेशान करने का आरोप लगाते रहे हैं।
नोटबंदी की आड़ में केंद्र सरकार कर रही घोटालाः आप
kejriwal
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में यह दावा तक किया है कि केंद्र सरकार ने नए नोटो की छपाई में इस्तेमाल हुए कागज का ठेका ऐसी कंपनी को दिया जो ब्लैकलिस्टेड है। ऐसे में पार्टी नोटबंदी की आड़ में एक बड़े घोटाले की ओर इशारा कर रही है। इसी श्रंखला में सीएम केजरीवाल के इस ट्वीट को देखा जा रहा है।
इस ट्वीट के बाद हमेशा से ही ट्विटरबाजों के निशाने पर रहने वाले केजरीवाल फिर उनका शिकार बने। मुख्यमंत्री के इस ट्वीट पर कई तरह के रिप्लाई आए। आप भी देखें कैसे लोगों ने दिया उन्हें जवाबः-
@ArvindKejriwal लोगों को मोतियाबिंद होता है
.
.
.
पर केजरी को मोदियाबिंद हुआ है. 😂
— JaiD. (@iJaiDeep_) December 9, 2016
@ArvindKejriwal आपने तो अपना जमीर और अन्ना की इजज़्ज़त दोनों बेच दी सत्ता के लालच में
— KISHAN JHA (@kishanjha3) December 9, 2016
एक दीवार पर लिखा था 'पढने वाला गधा है ' @arvindkejriwal ने देखा, सारा साफ कर, फिर लिखा
'लिखने वाला गधा है' 😂😂😂😂
— JaiD. (@iJaiDeep_) December 9, 2016
@ArvindKejriwal केजरीवाल पहले टैक्स के पैसे उड़ाते थे, फिर महिलाओं की इज्जत की धज्जियाँ थे, फिर दिल्ली वालों की नींद उड़ा रहे हैं
— Rajan Dubey ABVP (@RajanRDX) December 9, 2016
@ArvindKejriwal जी पहले भ्रष्टचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते थे, फिर भ्रष्टचारियों के साथ हो गए, और आजकल ये स्वाभिमान बेचते है ।
— Sumit Mishra (@_SumitMishra) December 9, 2016
.@ArvindKejriwal केजरीवाल पहले धरना करते थे, फिर कॉंग्रेस से दोस्ती की, फिर लालू से हाथ मिलाया अब कालेधन का रोना रोते हैं!!
— Tapori –बेकसूर हूं😂 (@wh0mi_) December 9, 2016
.@ArvindKejriwal सर आप पहले भी निक्कमे थे चीफ मिनिस्टर बनने के बाद भी निक्कमे है, और आगे भी निक्कमे ही रहेंगे ।
— Sumit Mishra (@_SumitMishra) December 9, 2016