बिहार में पांच चरणों में चुनाव हो रहे हैं और इसी कड़ी में कल यानी 28 अक्टूबर को तीसरे चरण का मतदान होना है। मतदान से ठीक एक दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर एक बार फिर बिहार के मतदाताओं से नीतीश कुमार को वोट देने की अपील की है।
केजरीवाल ने अपील की है कि वो वोट देकर नीतीश जी को एक बार फिर बिहार का मुख्यमंत्री बनाएं। बता दें कि दो दिन पहले ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी बिहार की जनता से नीतीश कुमार को दोबारा सीएम बनाने की अपील की थी।
ऐसी ही एक अपील केजरीवाल ने बिहार चुनाव शुरू होने से ठीक पहले 16 अक्टूबर को भी की थी। उन्होंने ट्वीट कर जैसे भविष्यवाणी कर दी थी कि मोदी जी बुरी तरह हार रहे हैं और नीतीश चुनाव जीत रहे हैं।