फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने डीयू की दाखिला प्रक्रिया को बताया गलत, कोटा न होने पर उठाए सवाल

Thu, 07 Jul 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Arvind Kejriwal
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्ली विश्वविद्यालय में चल रहे दाखिला प्रक्रिया को गलत करार दिया है। केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि डीयू की दाखिला प्रक्रिया सबसे विचित्र है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने आगे लिखा है कि, विवि के पास स्थानीय छात्रों के लिए न तो कोई कोटा है और न ही अंक या प्रवेश परीक्षा का सामान्यीकरण करते हैं। केजरीवाल के इस ट्वीट को शाम पांच बजे तक करीब 1100 लोगों ने रि-ट्वीट किया है तो करीब 1200 ने लाइक किया है। 
  Delhi University admission system is most bizarre. They don't have either quota for locals or normalisation of marks or entrance tests — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 7, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन

यूजर्स ने दी अलग विश्वविद्यालय खोलने की सलाह

दिल्ली यूनिवर्सिटी
वहां केंद्रीय विश्वविद्यालय में राज्य का कोटा मांगे जाने को लेकर कई सवाल भी उठाए गए हैं। तो कुछ ने यह भी सलाह दी है कि सरकार को अलग विश्वविद्यालय खोल लेना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि डीयू कॉलेजों के दाखिले में दिल्ली के छात्रों को छूट दिए जाने की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गत दिनों मानव संसाधन विकास मंत्री को पत्र लिखा था। 

इसके साथ ही यहां तक कहा था कि हमारे पास यह भी विकल्प है कि जिन कॉलेजों को सरकारी सहायता सरकार दे रही है उसे बंद कर अपने कॉलेज अलग चलाए जाएं। उधर, केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने भी इस मुद्दे को उठाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें