फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

175 कैदियों ने रखे थे रोजे, जेल के अंदर उत्साह से मनाई ईद

Thu, 07 Jul 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नीमका स्थित जिला जेल में ईद उल फितर के मौके पर बृहस्पतिवार को मुस्लिम बंदियों ने ईद की नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी। जेल प्रशासन ने बाहर से इमाम को बुलाया।
विज्ञापन


जिन्होंने नियम अनुसार बंदियों को नमाज अदा कराई। जेल में करीब 175 बंदियों ने रमजान के पाक महीने में रोजे रखे थे।

जेल प्रशासन के अनुसार रोजे रखने वाले बंदियों ने प्रतिदिन सुबह सहरी और शाम को इफ्तारी कर रोजे खोले।
विज्ञापन

जेल में बनवाए गए विशेष व्यंजन

जेल
सहरी के समय से पहले रोजाधारियों को जेल मैनुअल के अनुसार खाना दिया गया। महिला बंदियों को भी इसी प्रकार का अल्पाहार मुहैया कराया गया।

अन्य समुदाय के बंदियों ने भी मुस्लिम बंदियों को गले लगकर ईद की बधाई दी। जेल में इस समय करीब 400 मुस्लिम बंदी हैं।

इनमें जेल अधीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि इस पर्व के अवसर पर मुस्लिम बंदियों के लिए विशेष व्यंजन बनवाए गए। इस अवसर पर उपाधीक्षक दिनेश यादव व रोहन हुड्डा भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें