फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मोदी के मंत्री ने केजरीवाल के लिए गाया गीत...पास आ जाएं हम तुम

Sun, 13 Mar 2016 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बाबुल सुप्रियो और अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
वैसे तो केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच हमेशा ही किसी न किसी मामले को लेकर ठनी ही रहती है। लेकिन कल एक मौक ऐसा भी आया जब मोदी के मंत्री ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल के लिए गीत गाया।
विज्ञापन

  दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय शहरी एंव विकास राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल के लिए गीत गुनगुनाया, जिसे सुनकर केजरीवाल भी काफी खुश नजर आए। दरअसल इस गीत के बोल भी दिलचस्प और कुछ यूं हैं- सांसों को सांसो में ढलने दो जरा... लम्हे की गुजारिश है ये... पास आ जाएं हम तुम.. इसे सुनकर केजरीवाल के चेहरे पर मुस्कुराहट दिखी।

एनडीएमसी के इस कार्यक्रम में एक ऐप लांच किया गया। मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि  जिस तरह से एनडीएमसी स्मार्ट है, हमें पूरी दिल्ली को इसी तर्ज पर एक स्मार्ट सिटी बनाना है।
विज्ञापन


इससे पहले केजरीवाल ने सेंट्रल पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में एनडीएमसी 311 मोबाइल ऐप को लांच किया। इस ऐप को लुटियन की दिल्ली को स्मार्ट बनाने के लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद  (एनडीएमसी) ने तैयार किया है।      
विज्ञापन

साथ दिखाई दिए बीजेपी और आप नेता

अरविंद केजरीवाल
इस ऐप से आप एनडीएमसी की सुविधाओं का इस्तेमाल कर भी सकेंगे। ऐप से पार्किंग की उपलब्धता, जन्म प्रमाण पत्र का रजिस्ट्रेशन, लोगों की शिकायतों की जानकारी मोबाइल पर ही मिल जाएगी।

कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा कि बैक एंड को भी मजबूत बनाने पर काम होना चाहिए। मोबाइल ऐप लॉंच किए जाते हैं, लेकिन जब लोग इस पर शिकायत दर्ज कराते हैं तो उन शिकायतों का निपटारा 10-15 दिनों में भी नहीं किया जाता।

इसलिए इस बात का जरूर ख्याल रखा जाना चाहिए कि लोगों की तरफ से की जाने वाली शिकायतों का निपटारा जल्द से जल्द हो सके। सेंट्रल पार्क में ऐप लांच के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी, एनडीएमसी चेयरमैन नरेश कुमार, सचिव चंचल यादव, एनडीएमसी के सदस्य कमांडो सुरेंद्र सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान एनडीएमसी इलाके में ओल्ड ऐज होम भी खोलने की जानकारी भी दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें