मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार शाम महाराष्ट्र सदन में समाज सेवी अन्ना हजारे से मुलाकात की।
इस मौके पर केजरीवाल ने अपने गुरु से दिल्ली की मौजूदा सियासत पर बात की। साथ ही उन्होंने अन्ना की सेहत व 2 अक्तूबर से शुरू होने वाले किसान आंदोलन पर भी विस्तार से चर्चा की।
केजरीवाल ने अन्ना को बताया कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर उनके खिलाफ सोमवार को वारंट जारी कर सकते हैं। केजरीवाल ने अन्ना हजारी से उनके आंदोलन के बारे में भी बात की।