फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल का शुगर खतरनाक स्तर तक बढ़ा, इलाज के लिए 7 फरवरी को जाएंगे बंगलूरू

Mon, 06 Feb 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kejriwal - फोटो : PTI
विज्ञापन
पंजाब और गोवा में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान लगातार सभा और रैली करने के कारण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मधुमेह (शुगर) खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है।
विज्ञापन


दोनों राज्यों में मतदान खत्म होने के बाद केजरीवाल अब करीब 15 दिन के लिए इलाज कराने बंगलूरू स्थित जिंदल नेचुरोपैथी सेंटर जाएंगे। केजरीवाल के करीबियों का कहना है कि वे 7 फरवरी को जाएंगे और 22 फरवरी तक इलाज चलेगा।

केजरीवाल पंजाब और गोवा चुनाव में प्रचार के लिए पिछले करीब एक पखवाड़े से लगातार दोनों राज्यों और दिल्ली के बीच सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

इंसुलिन अब दिन में तीन बार लेना पड़ रहा है

kejriwal
एक-एक दिन में कई-कई सभाएं और रैली करने के कारण केजरीवाल के खान-पान में अनियमितता और राजनीतिक खींचतान के बीच मधुमेह का स्तर 300-450 के बीच तक पहुंच रहा है।

यह स्तर उनके लिए खतरनाक हो सकता है। मुख्यमंत्री को जहां पहले इंसुलिन दिन में एक बार लेना पड़ता था, वह अब तीन बार लेना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों के अनुसार केजरीवाल के साथ पत्नी सुनीता और पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह भी बंगलूरू जाएंगे।

इससे पहले अगस्त में केजरीवाल बंगलूरू में नारायणा हेल्थ सिटी के मजूमदार शा मेडिकल सेंटर में खांसी का इलाज करवाने गए थे। उस समय भी मधुमेह और खांसी एक साथ बढ़ी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें