फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन दिल्ली से बाहर रहेंगे केजरीवाल, बेंगलुरु में कराएंगे गले की सर्जरी

Tue, 06 Sep 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खासी-जुकाम का इलाज कराने फिर बंगलूरू जाएंगे। अबकी बार प्राकृतिक चिकित्सा के लिए नहीं बल्कि वहां के नारायण अस्पताल में गले का ऑपरेशन होना है। 
विज्ञापन


केजरीवाल के गले का ऑपरेशन 13 सितंबर को नारायण अस्पताल में होना है। उसके बाद 22 सितंबर को दिल्ली लौटेंगे। फिर पंजाब रवाना होंगे। 

सोमवार रात वेटिकन सिटी से दिल्ली लौट रहे अरविंद केजरीवाल 8 सितंबर को पंजाब जा रहे हैं। यानी 6-7 सितंबर को केजरीवाल दिल्ली में रहेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा सत्र में मौजूदगी पर सस्पेंस

arvind kejriwal
दिल्ली विधानसभा का एक दिन का सत्र 9 सितंबर को है। उस दिन केजरीवाल दिल्ली में होंगे या नहीं इस पर पार्टी के सरकार के जुड़े नेता कुछ खुलकर नहीं कह रहे हैं। 

विधानसभा के पिछले सत्र में भी अरविंद केजरीवाल अंतिम दिन छोड़ दें तो बाकी समय दिल्ली के बाहर ही थे। 

मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अरविंद केजरीवाल की खांसी अभी ठीक नहीं है। शुगर की दिक्कत भी रहती है। इसी के चलते गले के ऑपरेशन की सलाह दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें