केजरीवाल ने अपने कैबिनेट मंत्री आसिम अहदम खान को भ्रष्टाचार के आरोप के बाद पद से बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि आसिम अहमद खान दिल्ली सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री हैं।
केजरीवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में मटियामहल से विधायक आसिम अहमद खान के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप से संबंधित सबूत भी पेश किए। केजरीवाल ने बताया कि उनके पास आसिम अहमद के खिलाफ बृहस्पतिवार को शिकायत आई थी।
शिकायत में मंत्री पर एक बिल्डर से 6 लाख रूपए घूस लेने की बात कही गई है। इस पर केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने रातभर जागकर इन आरोपों की जांच की है और विचार किया जिसके बाद मंत्री को पद से हटाने का फैसला लिया गया।