फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भगवान के इस चमत्कार के वजह से नहीं गिरी हमारी सरकार'

Mon, 22 Jan 2018 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kejriwal - फोटो : ANI
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) के बीस विधायकों की सदस्यता रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार व भाजपा पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि बीते तीन सालों से केंद्र ने दिल्ली सरकार, उसके मंत्रियों व विधायकों को परेशान करने के बाद अब विधायकों को अयोग्य घोषित करवा दिया है।

उन्होंने कहा हम सच्चाई की राह पर चल रहे हैं और किसी को डरने की जरूरत नहीं है। इस तरह की चालबाजियों से आप को कोई नुकसान नहीं होने जा रहा है।

केजरीवाल रविवार को नजफगढ़ विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यों का उद्घाटन करने के दौरान बोल रहे थे। इस मौके पर अयोग्य करार दिए गए आप विधायक व मंत्री कैलाश गहलोत भी उनके साथ मौजूद थे।

विज्ञापन

इस वजह से मिली 67 सीटचे

अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल के मुताबिक, मैं हमेशा से कहता आया हूं की सब ऊपर वाले का ही चमत्कार है। उसे भी पता था कि ये लोग (केंद्र सरकार व भाजपा) तीन साल बाद आप के 20 विधायकों को अयोग्य ठहरा देंगे। तभी उसने हमे 70 में से 67 सीटें दे दीं। विधायकों की सदस्यता रद्द होने के बाद भी सरकार पर असर नहीं पड़ने वाला है।

...सिर्फ चार मफलर मिले
केजरीवाल ने कहा कि तीन सालों से केंद्र ने हमें खूब प्रताड़ित किया। हमारे विधायकों पर फर्जी केस करवाए। उन्हें गिरफ्तार भी करवाया। मेरे ऊपर सीबीआई  की रेड करवाई।

सीबीआई वाले मेरे घर आए और 24 घंटे तक छापा मारा, लेकिन उन्हें सिर्फ चार मफलर मिले। उपराज्यपाल ने सरकार की सारी फाइलें मंगवा लीं। चार-चार महीने तक 20 अधिकारी पन्ने पलटते रहे। उन्हें कुछ नहीं मिला। अब 20 विधायकों केा अयोग्य करार दे दिया है। 
विज्ञापन

सच्चाई के रास्ते पर है दिल्ली सरकार

kejriwal
केजरीवाल ने कहा कि हम किसी से डरने वाले नहीं है। आप व दिल्ली सरकार सच्चाई के रास्ते पर है और जो सच्ची राह पर चलता है, ब्रह्मांड की सारी ताकतें उसकी मदद करती हैं।

यही वजह रही कि आप को 67 सीटें मिलीं। जब सच्चाई के रास्ते पर चलते हो तो बहुत सी बाधाएं आती हैं। उन्होंने कहा कि सबको एकजुट रहना है। लोकतंत्र में जनता जनार्दन है। अंत में जीत सच्चाई की होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें