दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने आप पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। कपिल मिश्रा का कहना है कि आयोग में ढाई साल तक सुनवायी चली है।
अगर किसी विधायक में हिम्मत है तो वह सुप्रीम कोर्ट में एफीडेविट देकर कर दे कि उसे नहीं सुना गया तो मान लूं। कपिल मिश्रा के मुताबिक, आज चुनाव आयोग को गली दे रहे हैं कल राष्ट्रपति को गाली देंगे।
विधायकों को अयोग्य करार देने के फैसले को कपिल मिश्रा ने संविधान की जीत बताया है। वहीं, दावा किया है कि चुनाव के बाद विधायक दल में फेरबदल होगी। इससे दिल्ली की सरकार बदलेगी।