मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विपश्यना कोर्स पूरा हो गया है। बृहस्पतिवार को केंद्र से बाहर निकलते उन्होंने पहला ट्वीट किया, ‘दस दिन का विपश्यना कोर्स करके लौट रहा हूं।
मैं खुद को ताजा और ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं।’ केजरीवाल के बृहस्पतिवार रात तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है।
केजरीवाल के दस दिन बाद आए पहले ट्वीट के साथ ही सोशल मीडिया पर किसी ने उनके आने का स्वागत किया तो कुछ ने कहा कि आराम मिल रहा है तो दस दिन और चले जाएं।