फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर छोड़ कर चले गए अरविंद केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली स्थित अपने घर में शिफ्ट हो गए हैं। वह मंगलवार की सुबह दिल्ली सचिवालय के लिए गए थे, जिसके बाद गिरनार अपार्टमेंट नहीं लौटे।
विज्ञापन


उधर, मंगलवार को दिनभर केजरीवाल के घर पर तैनात रही यूपी पुलिस की सिक्योरिटी भी देर शाम वापस हो गई। अरविंद केजरीवाल गिरनार अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट को खाली कर दिल्ली शिफ्ट हो गए हैं।

हालांकि उन्हें बुधवार की सुबह दिल्ली स्थित निवास में शिफ्ट होना था, लेकिन वह मंगलवार को ही शिफ्ट हो गए। वह अपने घर से जरूरी सामान ही लेकर गए हैं। बाकी सामान गिरनार अपार्टमेंट के फ्लैट में ही छोड़ दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

अरविंद के बिना ही लगा जनता दरबार

पार्टी कार्यालय में लगने वाला जनता दरबार बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बिना ही लगा। पार्टी कार्यकर्ता और दिल्ली के अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना।

जनता दरबार में करीब 50 लोग शिकायत लेकर पहुंचे थे। जिनमें दिल्ली की सरकारी लैबोरेटरी में अनुबंधित कर्मचारी नौकरी से निकाले जाने की शिकायत लेकर पहुंचे।

साथ ही पिछले सप्ताह को जनता दरबार में आए जर्मन भाषा पढ़ाने वाले शिक्षक भी शिकायत लेकर आए थे। अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिकायत सुनकर लोगों को समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें