दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार(30 दिसंबर) को नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में सनसनीखेज खुलासा करते हुए यह कहा है कि वो पंजाब के सीएम बनना चाहते थे इसलिए वो आम आदमी पार्टी में शामिल नहीं हुए।
इसके साथ ही सीएम ने ये भी दावा किया है कि सिद्धू पंजाब में कांग्रेस के सीएम पद के उम्मीदवार हैं। वहीं केजरीवाल ने ये भी कहा कि हम उन्हें उप मुख्यमंत्री का पद दे रहे थे लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं थे।