जिस तरह से पिछले कुछ समय में दिल्ली के आप विधायकों पर आपराधिक मामलों का शिकंजा कसा है उसके बाद बुधवार को सीएम केजरीवाल ने इन सबके लिए पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके तरफ अंगुलियां उठा दी हैं। पीएम मोदी पर जबरदस्त हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी बौखला गए हैं, हमें मरवा भी सकते हैं।
अपने ट्विटर अकाउंट पर डाले गए एक यूट्यूब वीडियो में केजरीवाल ने मोदी सरकार पर ये ताजा हमला किया है। केजरीवाल ने इस वीडियो में कहा कि, 'क्या पीएम मोदी के मुखिया रहते हुए देश सुरक्षित हाथों में है? मोदी जी बहुत बौखला गए हैं। वो मुझे मरवा भी सकते हैं।'
केजरीवाल आगे बोले, 'आप कार्यकर्ताओं को जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए। यहां तक कि मरने के लिए भी। जो इसके लिए तैयार नहीं हैं, डर रहे हैं उन्हें कुछ समय के लिए पार्टी छोड़ देनी चाहिए या तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।'
My message for AAP volunteers and common man of Indiahttps://t.co/3T5PuO1TpX via @youtube
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 27, 2016
बता दें कि 2015 से जब से आम आदमी पार्टी जीतकर आई है तब से ही उसके विधायकों की गिरफ्तारी हो रही है। आज ही आप के छतरपुर विधायक करतार सिंह तंवर के घर आज आयकर विभाग का छापा पड़ा वहीं कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज को आप की ही महिला कार्यकर्ता सोनी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।