फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किरण बेदी को हराने में लगे हैं भाजपाई'

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर चौतरफा हमला बोलना आरंभ कर दिया है। उन्होंने बुधवार को एक नया खुलासा किया। उनके बयान से भाजपा नेता बुरी तरह तिलमिला गए और उनसे बयान का पूरी तरह खुलासा करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में कंझावला, शकूरपुर, शकूरबस्ती और पीतमपुरा में जनसभाएं की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विस चुनाव में भाजपा बुरी तरह हार रही है। उसे हमें हराने की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि स्वयं भाजपाई ही भाजपा को हराने में लगे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

'भाजपा की बुरी दुर्गत को कोई नहीं रोक सकता'

इस संबंध में केजरीवाल ने खुलासा किया कि भाजपा के कुछ नेताओं ने उनको फोन करके किरण बेदी को हराने में लगे होने के बारे में बताया है। भाजपाइयों ने उनको बताया कि वे ही किरण बेदी को हरा देंगे आप चिंता मत करो।

अरविंद ने कहा कि बेदी को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाने से भाजपाइयों में गहरा रोष है। वे अब अपनी पार्टी को हराने में लग गए हैं।

इस तरह अब भाजपा की चुनाव में बुरी दुर्गती होने से कोई रोक नहीं सकता। क्योंकि पहले से ही हार हुई थी, इसी कारण भाजपा आलाकमान ने हार का ठीकरा फोड़ने के लिए किरण बेदी को लेकर आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें