फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनावः केजरीवाल ने कहा, दल के लिए नहीं दिल्ली के लिए वोट करें

Sun, 02 Feb 2020 02:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिजवासन में अरविंद केजरीवाल का शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को नजफगढ़ व बिजवासन में रोड शो किया। खुली जीप में केजरीवाल के साथ दोनों विधानसभा सीट के प्रत्याशी भी मौजूद थे। 

विज्ञापन


इस मौके पर केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के कामों का हवाला दिया। साथ ही जनता से अपील की कि इस बार किसी राजनीतिक दल को नहीं परिवार और दिल्ली के लिए वोट करें।

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा की तरफ से केजरीवाल को आतंकवादी कहने का जिक्र करते हुए उन्होंने अपील की कि अगर दिल्ली के लोग उन्हें आतंकी मानते हैं तो कमल को वोट देंगे। लेकिन अगर केजरीवाल को अपना बेटा मानते हैं तो झाड़ू पर बटन दबाएंगे।
विज्ञापन


दिलचस्प यह कि अरविंद केजरीवाल ने भाजपा व कांग्रेस के समर्थकों से अपील की कि अगर वह दूसरी पार्टियों में हैं तो बगैर अपनी पार्टी को छोड़े इस बार दिल्ली के नाम पर वोट करें। 

इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की योजनाओं को लाभ किसी पार्टी विशेष को नहीं, सभी को मिल रहा है। लेकिन अगर दूसरी पार्टी जीतती है तो सभी योजनाएं बंद हो जाएंगी। इसका नुकसान दिल्ली के हर निवासी को होगा। 

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की सभाओं पर आप के सवाल
आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिल्ली में हो रही सभाओं पर भी सवाल उठाए हैं। सांसद संजय सिंह ने कहा कि योगी जी दिल्ली आ रहे हैं, दिल्लीवालों को जरूर बताना कि चिन्मयानंद से आपका क्या रिश्ता है। मासूम बच्चों ने गोरखपुर में दम क्यों तोड़ दिया। 

मिड डे मील में बच्चों को नमक- रोटी क्यों खिलाते हो? संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से दिल्लीवालों को पूछना है कि 200 यूनिट बिजली का बिल उनके यहां कितना पड़ता है। हिंदू-मुसलमान के भाषण से पेट नहीं भरता, इसके लिए काम करना पड़ता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें