लगातार अपने विधायकों की वजह से घिरी दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार एक नई मुसीबत में फंस गई है। इस बार सरकार और उनके काम में मदद देने वाले एक नौकरशाह के बीच ठन गई है।
मामला इतना बढ़ गया कि नाराज नौकरशाह ने काम करने से मना कर दिया है और 15 दिन की छुट्टी पर चले गए हैं। अधिकारी का आरोप है कि आप सरकार के परिवहन मंत्री सतेन्द्र जैन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है।
1993 बैच दानिक्स (दिल्ली,अंडामान व निकोबार आइसलैंड सिविल सर्विस) अधिकारी इंदुशेखर मिश्रा दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग में बतौर विशेष आयुक्त के रुप में कार्यरत हैं।
मंत्री द्वारा किए गए दु्र्व्यवहार से वो इस कदर आहत हुए हैं कि इसकी शिकायत उन्होंने दिल्ली के एलजी नजीब जंग से करने के लिए उनसे मुलाकात का समय मांगा है।