फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP का ही है केजरीवाल को मुक्का मारने वाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में शुक्रवार को रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के की गाड़ी पर चढ़कर हमला करने वाले युवक की पहचान हो गई है।
विज्ञापन


वह कोई और नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी का ही पुराना सदस्य है। शुक्रवार को अचानक इस शख्स केजरीवाल की गाड़ी पर चढ़कर केजरीवाल की गर्दन पर एक जोरदार मुक्का मार दिया था।

अब्दुल बासिद है नाम

अरविंद केजरीवाल पर हमला करने वाले इस युवक का नाम अब्दुल बासिद है। यह आम आदमी पार्टी का पुराना कार्यकर्ता है। अब यह बड़ा सवाल है कि इसने अपनी ही पार्टी के संयोजक पर भरी सभा में इतना जोरदार हमला क्यों किया।

क्या इसे उकसाया गया था? या फिर यह पार्टी की ही कोई रणनीति थी। इसका जवाब भी अब्दुल बासिद ने दिया है। हालांकि शुक्रवार को घटना के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस व्यक्ति को पकड़ लिया और जमकर पीटा।

वहीं केजरीवाल गाड़ी पर से बार-बार अपील करते रहे कि इस शख्स को मारा न जाए, लेकिन AAP के लोग गुस्से में थे।

... इसलिए किया हमला

पार्टी के इस पुराने कार्यकर्ता का भी गुस्सा वहीं था, जो लगातार पार्टी में गतिरोध विषय बना हुआ। इसने सीधा आरोप लगाया कि पार्टी जिन उद्देश्यों को लेकर चली थी उससे पूरी तरह भटक गई है।

बासिद ने आरोप लगाया कि यह पार्टी देश को खा जाएगी। उसने सीधे आरोप लगाते हुए पार्टी के दो नेताओं का नाम भी लिया। उसने कहा कि केजरीवाल और शाजिया इल्मी बहुत गलत इंसान हैं।
विज्ञापन

चौथी बार हुआ था हमला

लोकसभा चुनावों के प्रचार पर निकले आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ‌इन दिनों वो दिल्ली में अपने काम का हवाला देते हुए जनता से समर्थन मांग रहे हैं। लेकिन उन पर हमले भी हो रहे हैं।

कुछ दिन पहले हरियाणा के चरखी दादरी में थप्पड़, बनारस में स्याही, गुजरात में गाड़ी के शीशे पर वार और दिल्ली पहले स्याही और अब मुक्के से हमला हुआ है। जबकि बात इन चुनावों से पहले की करें तो अन्‍ना टीम रहते हुए सन 2011 में भी केजरीवाल पर लखनऊ में एक बार चप्पल उछाली जा चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें