फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो संदेश जारी कर केजरीवाल ने पंजाब व गोवा चुनाव के लिए मांगा चंदा 

Sun, 18 Dec 2016 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो संदेश जारी करके पंजाब व गोवा में होने वाले चुनाव के लिए चंदा मांगा है। संदेश में उन्होंने कहा कि है कि जैसे दिल्ली विधानसभा के चुनाव के दौरान देश और विदेश के लोगों ने पैसा दिया था वैसे ही पंजाब और गोवा चुनाव के लिए चंदे की जरूरत है।
विज्ञापन


वीडियो संदेश में केजरीवाल ने यह भी कहा है कि आम आदमी पार्टी जनता के चंदे और समय से ही चलने वाली पार्टी है। इसलिए पार्टी को गोवा और पंजाब चुनाव लड़ने के लिए धन की आवश्यकता है।

इसलिए पार्टी फंड में चंदा दें। उन्होंने कहा कि हम किसी बड़े कारपोरेट घरानों से चंदा नहीं लेते हैं। ऐसा इसलिए कि चुनाव जीतने के बाद वह अपने काम कराने की मांग करते हैं। उधर, एक प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल ने पेट्रोल व डीजल के दर में वृद्धि वाले निर्णय की निंदा की है। उन्होंने इस फैसले को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें