फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी: कुछ ने बांटा खूब तो ज्यादातर बैंकों में खुलते ही गिर गया शटर

Sun, 18 Dec 2016 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को फरीदाबाद के कुछ बैंकों ने अपने ग्राहको को खूब नकदी बांटी तो ज्यादातर बैंकों का शटर सुबह से ही गिर गया। यानी कैश न होने की बात कहकर नकदी देने से मना कर दिया। इसके चलते सुबह पांच बजे से लाइन में लगे लोगों ने शोर शराबा और गाली गलौज तक की। सुबह 4-5 घंटे तक लाइन में लगने के बाद आखिर में ग्राहकों को वापस घर लौट जाना पड़ा।
विज्ञापन


बैंक शाखाओं में कैश की किल्लत तो बनी रही। कुछ बैंक शाखाओं ने कैश मैनेज करके अपने ग्राहकों को थोड़ा  बहुत देकर संतुष्ट करने की कोशिश की। पूरे शहर में लगभग यही हालात बने रहे। कुछ बैंक शाखाएं ऐसी भी हैं जिन्हें ग्राहकों ने बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रशस्ति पत्र भी दिया गया है। पेश है रिपोर्ट:

समय: सुबह 10:00बजे
स्थान: एनआईटी विजया और इलाहाबाद बैंक
-विजया बैंक में सुबह पांच बजे से ही लोगों ने नकदी लेने के लिए लाइन में लगे थे। सुबह दस बजे तक लाइन में लगने वालों की संख्या सौ के करीब पहुंच गई। बैंक प्रबंधन ने कैश खत्म होने का कोई नोटिस तक नहीं लगा रखा था। जब बैंककर्मियों ने कैश न होने की बात बताई तो लोगों ने खूब शोर शराबा किया और गाली गलौज तक की। बाद में पुलिस बुलाकर लोगों को वापस भेजा। वहीं इलाहाबाद बैंक में सुबह नोटिस बोर्ड पर लिख दिया गया था कि कैश नहीं है। व्यवस्था की कोशिश की जा रही है। नोटिस को पढ़कर नकदी निकालने वाले ग्राहक अपने आप लौट जा रहे थे। सिर्फ चेक और नकदी जमा करने वाले ही बैंक में घुस रहे थे। यही हाल नीलम चौक स्थित यूको बैंक और ओबीसी का रहा।
विज्ञापन


समय: 1:00 बजे
स्थान रेलवे रोड आईडीबीआई बैंक
-पूरे बैंक परिसर में 25 से 30 ग्राहक अंदर नकदी निकालने के लिए जमा थे। इस शाखा में कैश पर्याप्त था। जो ग्राहक जितनी मांग कर रहे थे बैंक प्रबंधन द्वारा उतनी रकम उपलब्ध कराया जा रहा था। शाखा प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि उनकी शाखा में कैश की कोई दिक्कत नहीं है। शाम चार बजे तक लाइन में लगने वाले सभी ग्राहकों को नकदी उपलब्ध कराई जा रही है। यही नहीं लोगों की सहूलियत के लिए एटीएम को दिन में तीन बार रिफिल की जा रही है ताकि लोगों की परेशानी कम हो। उन्होंने यह भी बताया कि बैंक की व्यवस्था को देखकर मेटल इंडस्ट्री ने उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया है। रेलवे रोड स्थित आंध्रा बैंक तो अपने सेविंग और करंट अकाउंट के ग्राहकों को महज 2000 हजार रुपये देकर चलता कर रहे थे। बैंक मैनेजर महेंद्र सिंह ने इसका कारण कैश की कमी होना बताया।

सोमवार को भी बनी रहेगी किल्लत:
-शनिवार को ही शहर के अधिकांश बैंक शाखाओं में कैश की किल्लत बनी रही। रविवार को छुट्टी होने के कारण सोमवार को भी कैश की समस्या बनी रहेगी। क्योंकि करेंसी चेस्ट से कैश आने के बाद ही ग्राहकों को नकदी मिल पाएगी। यह दोपहर बाद ही संभव हो पाएगा। बैंक अधिकारियों का कहना है कि कैश की व्यवस्था दोपहर तक ही हो पाएगी। चेक और नकदी जमा होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें