फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के लिए केजरीवाल ने कसी कमर, मसौदा किया तैयार

Sat, 30 Apr 2016 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के लिए विधेयक का मसौदा तैयार कर लिया है। इसकी जानकारी खुद सीएम केजरीवाल ने दी।
विज्ञापन


इस पर जनता की राय के लिए बिल की पूरी जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर डाली जाएगी। इसके बाद बाद अगले विधानसभा सत्र में विधेयक को सदन के पटल पर रखा जाएगा। बता दें कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना 'आप' सरकार के चुनावी वादों में शामिल है।

केजरीवाल ने सोशल ट्वीट कर कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के लिए विधेयक का मसौदा तैयार है। लोगों को लोगों की टिप्पणियों और सुझाव के लिए इसे जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन
Draft Bill for Statehood of Delhi ready. Will be soon placed in public domain for comments n suggestions from public — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 30, 2016
विज्ञापन

केंद्र से फिर हो सकता है टकराव

दिल्ली के सीएम केजरीवाल
केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का समर्थन करते रहे हैं। उनका मानना है कि इससे उन्हें शहर में अपनी योजनाएं लागू करने में मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि मसौदा तैयार होने के बाद अब आम आदमी पार्टी के सभी विधायक बिल पर लोगों से रायशुमारी करेंगे।

इसके लिए 'दिल्ली स्टेट बिल- 2016' को लेकर वे अपने-अपने क्षेत्रों में सभा करेंगे। लोगों से रायशुमारी करने के बाद सरकार बिल को अंतिम रूप देगी और फिर अगले सत्र में दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने का विधेयक पेश किया जाएगा।

हालांकि, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के मुद्दे पर राज्य सरकार और केंद्र सरकार में टकराव होता रहा है। ऐसे में एक बार फिर इस मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार में जंग की आशंका बढ़ती नजर आ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें