फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन पंजाब चुनाव: तीन दिन के दौरे पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल

Sun, 03 Jul 2016 02:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज से तीन दिन के लिए पंजाब दौरे पर हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल वहां पांच जुलाई तक रहेंगे। आज अमृतसर में दिल्ली सीएम केजरीवाल साल 2017 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुहिम के तहत पार्टी का यूथ मेनिफेस्टो भी जारी करेंगे।

दिल्ली से अमृतसर पहुंचने के बाद केजरीवाल सबसे पहले श्री दरबार साहिब और दुर्ग्याना मंदिर में माथा टेकेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

यूथ मेनिफेस्टो जारी करेंगे केजरीवाल

इसके बाद वे रणजीत एवेन्यू पहुंचेंगे, जहां वह आम आदमी पार्टी (आप) का यूथ मेनिफेस्टो जारी करेंगे। पार्टी प्रवक्ता के अनुसार यह मेनिफेस्टो केवल एक कागजी दस्तावेज ही नहीं होगा, बल्कि युवाओं और आम आदमी पार्टी के बीच एक समझौता होगा, जो पंजाब में सत्ता पर काबिज होने के अगले पांच सालों में लागू किया जाएगा।

चुनावी दस्तावेज में बेरोजगारी, नशे की समस्या और शिक्षा समेत नौजवानों की विभिन्न समस्याओं का हल निकालने की कोशिश होगी। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल इस बार पंजाब दौरे पर तीन दिन रहेंगे।

इस दौरान वह गुरदासपुर, जालंधर और लुधियाना के अलावा खन्ना और मालेरकोटला जैसे शहरों में भी जाएंगे। इस बीच वह लोगों से रूबरू होकर उनकी नब्ज टटोलने की कोशिश करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें