आम आदमी पार्टी के विधायक को डेंगू की आशंका के चलते अस्पताल में भर्ती करया गया है। ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान को बुखार की शिकायत के बाद साकेत सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि आप विधायक को तेज बुखार और प्लेटलेट्स कमी होने के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अमानतुल्लाह खान के परिजनों के मुताबिक पिछले कई दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था।
उन्हें तेज बुखार और प्लेटलेट्स की कमी के कारण अस्पताल आना पड़ा। हालांकि आप विधायक ने खुद भी दो दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से बताया था कि उनका स्वास्थ्य खराब है और उन्हें 103 बुखार है।