फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रेशर में फंसकर बच्चे ने तोड़ा दम, नहीं किया भर्ती

Thu, 24 Sep 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार देर शाम गांव भोंड़ में थ्रेशर मशीन की चपेट में आ जाने से एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा बाजरे का लाण कटवाते समय हुआ।
विज्ञापन


जब बच्चे के परिजन बाजरे की फसल को थ्रेशर मशीन से निकलवा रहे थे, तभी मासूम बच्चा भी बाजरे की पूली की जगह मशीन में जा घुसा। जब तक मशीन को बंद किया जाता, तब तक मशीन की चपेट में आ चुका था।

गंभीर रूप से घायल बच्चे को राजस्थान के अलवर ले जाया गया। बच्चे के परिजन उसको चार घंटे तक घायल अवस्था में इधर से उधर लेकर फिरते रहे, लेकिन किसी अस्पताल ने उसे भर्ती नहीं किया।
विज्ञापन


उपचार के अभाव में मासूम ने मंगलवार देर रात एक निजी अस्पताल के सामने दम तोड़ दिया। इस घटना ने चिकित्सकों के पेशे को शर्मशार कर दिया। उधर मामले का पता चलने पर अलवर के एडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

बच्चे को देखकर भी नहीं पिघले डॉक्टरों

जानकारी के अनुसार गांव भोंड का किसान नासिर मंगलवार की शाम अपने खेतों में हुई बाजरे की फसल को थ्रेशर मशीन के माध्यम से निकलवा रहा था।

इस दौरान मशीन के पास खेल रहा उसका पांच साल का बच्चा शोएब मशीन में जा घुसा। यह देख वह घबरा गए और जब तक मशीन को बंद किया जाता तब तक शोएब के शरीर का आधा हिस्सा मशीन में चला गया था।

किसी अस्पताल द्वारा बच्चे को भर्ती न किए जाने पर बच्चे के परिजन क्षुब्ध हैं। उन्होंने अलवर जिला प्रशासन से निजी अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

इस घटना के बाद अलवर के एसडीएम राजेश गोयल ने कहा कि वह मामले की जांच कराकर अस्पताल संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें