स्वतंत्रता दिवस की परेड में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल विवादों से घिर गए हैं। छत्रसाल स्टेडियम में परेड के दौरान अरिवंद केजरीवाल का पोस्टर और विज्ञापन प्रेम एक बार फिर खुलकर सामने आया।
दरअसल छत्रसाल स्टेडियम में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार परेड में शामिल हुई। स्टेडियम में एक सफेद बैकग्राउंड पर लाल रंग से अरविंद केजरीवाल के नाम का विशाल डिस्पले नजर आया।
यहां स्कूल के छात्र अपने हाथों में बड़ी तख्तियां पकड़े हुए थे। इसे आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने ट्विटर पर भी शेयर किया। यहां तक कि आप नेता कपिल मिश्रा ने भी ट्वीटर पर लिखा कि छत्रसाल स्टेडियम में भारतीय छात्रों ने अरविंद केजरीवाल के नाम को तख्तियों पर लिखा था।
#India Students have written name of @ArvindKejriwal using placards at Chhatrasal stadium pic.twitter.com/eDp385p1GB— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) August 15, 2015