फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चलाने वालों को केजरीवाल सरकार बांटेगी सब्सिडी 

Thu, 06 Jul 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ई-रिक्शा सब्सिडी बांटने के लिए फिर बड़ा आयोजन करेगी सरकार 
ई-रिक्शा सब्सिडी बांटने के लिए फिर बड़ा आयोजन करेगी सरकार      
-मुख्यमंत्री की मौजूदगी में छह हजार से ज्यादा ई-रिक्शा चालकों को मिलेगी सब्सिडी, आधार हो गया है जरूरी
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ई-रिक्शा सब्सिडी पाने का इंतजार कर रहे चालकों के लिए अच्छी खबर है। चालकों को जल्द ही सब्सिडी बांटने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग एक बड़ा आयोजन करने जा रही है।
विज्ञापन


खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में यह सब्सिडी बांटी जाएगी। परिवहन विभाग के सूत्रों की माने तो परिवहन मंत्री 15 जुलाई तक इसका एक बड़ा आयोजन करना चाहते है।

दिल्ली में वर्तमान में 33 हजार ई-रिक्शा पंजीकृत है। दरअसल दिल्ली सरकार ने बीते दिनों ई-रिक्शा सब्सिडी के लिए आधार अनिवार्य कर दिया है। दिल्ली सरकार 30 हजार रुपये सब्सिडी के रूप में देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सब्सिडी बांटने में दिल्ली सरकार फिसड्डी'

- फोटो : अमर उजाला
सब्सिडी बांटने में दिल्ली सरकार फिसड्डी साबित हुई है। चालकों को सब्सिडी पाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। शायद यही वजह है कि दिल्ली सरकार अभी तक 2850 ई-रिक्शा चालकों को सब्सिडी बांट पाई है।

सरकार अब इस लेट लतीफी को दूर करने और चालकों तक मदद पहुंचाने के लिए अब जल्द ही छह हजार से ज्यादा ई-रिक्शा चालकों को सब्सिडी का चेक वितरण करेगी। दिल्ली परिवहन मंत्री इसके लिए एक बड़ा आयोजन करना चाहते है।

इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौजूद रहेंगे। बताते चले कि यह दूसरा मौका है जब ई-रिक्शा की सब्सिडी बांटने के लिए बड़ा आयोजन किया जाएगा। इससे पहले भी छत्रसाल स्टेडियम में यह आयोजन किया गया है। तब ई-रिक्शा चालकों को 15 हजार रुपये सब्सिडी के रूप में मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें