फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा है मुनक नहर का हाल, इसकी वजह से आधी दिल्ली में जल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के जल मंत्री कपिल मिश्रा मंगलवार को मुनक नहर की टूट-फूट का जायजा लेने जल बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी केशव चंद्रा और इंजीनियर्स की टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


हालात का जायजा लेकर लौटने पर उन्होंने बताया कि एक दिन पहले जलबोर्ड की टीम जो फोटो लेकर आई थी, उसे देखकर डर लगा था। मंगलवार को खुद देखा, भयंकर दृश्य है। 150 फुट नहर का हिस्सा पूरा टूटा है।

दिल्ली जल बोर्ड और हरियाणा की टीमों ने मिलकर भी युद्धस्तर पर चौबीस घंटे काम किया तो भी कम से कम 15 दिन  दुरुस्त करने में समय लगेगा।

दिल्ली की दो-तीन मशीनें काम पर लगी हैं

जल मंत्री ने बताया कि डीजेबी इंजीनियर टीम और हरियाणा सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर की टीम मौके पर है। सीईओ केशव चंद्रा भी वहीं है। दिल्ली की दो-तीन मशीनें काम पर लगी हैं।

आर्मी के जवान सुरक्षा दे रहे हैं। मरम्मत में जितना समय लगेगा, तब तक पानी की सप्लाई किसी ना किसी तरह देते रहेंगे। आज शाम को उत्तरी दिल्ली, मध्य दिल्ली, एनडीएमसी, पुरानी दिल्ली में सप्लाई दे रहे हैं।

बुधवार सुबह पश्चिम दिल्ली में सप्लाई देंगे। बवाना, नांगलोई और हैदरपुर का प्लांट चला रहे हैं, चन्द्रावल, ओखला और वजीराबाद भी चला रहे हैं।
विज्ञापन

पानी बचाते रहें, हालात सुधरने में 15 दिन का समय लगेगा

कपिल मिश्रा ने बताया कि द्वारका का प्लांट मुनक नहर के ठीक होने और पूरा पानी आने पर ही चल पाएगा।  यहां कमांड टैंक-5 हैं, जिसे नांगलोई से कनेक्ट कर रहे हैं।

रात को भर देंगे। बुधवार को यहां के इलाके में भी थोड़ी-थोड़ी सप्लाई सबको मिलेगी। मिश्रा ने जनता से पानी बचाने की अपील की है और कहा है, केवल पीने का पानी है।

पानी बचाते रहें। 15 दिन का समय लगेगा। मैं खुद मॉनिटिरिंग करूंगा। बुरा समय निकल गया है। धीरे-धीरे हालात सुधरेंगे, थोड़ा-थोड़ा पानी आता रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें