फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'Mute Mode' में गए केजरीवाल, कैंची चला डॉक्टरों ने छोटी की जुबान

Fri, 16 Sep 2016 10:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नेचुरोपैथी के ल‌िए केजरीवाल बेंगलुरु में
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जुबान कुछ समय के लिए लिए शांत रहेगी। ऐसा इसलिए नहीं है कि वो अपने विरोधियों से डर गए हैं, बल्कि उन्होंने अपनी बढ़ी हुई जीभ की सर्जरी कराई है।
विज्ञापन


बता दें कि अपने गले का ऑपरेशन कराने बेंगलुरु गए केजरीवाल ने मंगलवार को वहां के नारायण हेल्थ सिटी में अपनी बढ़ी हुई जीभ का ऑपरेशन कराया है।

डॉक्टरों के मुताबिक केजरीवाल के मुंह के अनुपात में उनकी जीभ कुछ ज्यादा बड़ी हो गई है। इसके अलावा केजरीवाल को कफ की समस्या रहती है। उनके मुंह और गले के हिस्से की बनावट में भी कुछ परेशानी है।

जुबान के शेप में क‌िया सुधार

kejriwal
नारायण हेल्थ सिटी के डॉक्टर ने बताया कि केजरीवाल पिछले 40 साल से अधिक समय से लगातार रहने वाले कफ से परेशान थे। मंगलवार को उनका ऑपरेशन किया गया।

इस ऑपरेशन में उनके गले और मुंह के ऊपरी हिस्से की बनावट को थोड़ा ठीक किया गया। इसके कारण जब भी एलर्जी या किसी और कारण से उनकी नाक बंद होती, तब मुंह से सांस लेने के कारण थोड़ी-थोड़ी मात्रा में थूक उनके एयर पैसेज में जमा हो जाता और कफ बन जाता।

डॉक्टरों ने बताया कि इस ऑपरेशन के जरिए हमने उनकी जीभ की आकृति में सुधार किया है। इसके लिए सीएम केजरीवाल को कुछ समय तक बात नहीं करने की सलाह दी गई है। उनकी हालत में सुधार को देखते हुए डॉक्टर्स आगे कोई फैसला करेंगे।
विज्ञापन

मुंह में नहीं थी जीभ के ल‌िए जगह

kejriwal
अस्पताल द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि सीएम के मुंह में उनकी जीभ के लिए बहुत कम जगह थी। तालु और छोटी जीभ अपने सामान्य आकार से थोड़ी बड़ी हो गई थी, जिसके कारण सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

मुंह के अंदर ऊपर की ओर एक छोटी मांसपेशी होती है। इस ऑपरेशन के द्वारा हमने उसकी आकृति में भी सुधार किया। डॉक्टर्स ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को कुछ दिनों तक बात ना करने की सलाह दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें