फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील कमेंट करने वालों को केजरीवाल ने किया माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
आप के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी और आप नेता अलका लांबा पर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। टिप्पणी के नीचे केजरीवाल और उनकी बेटी का फोटो लगा था।
विज्ञापन


इस संबंध में न्यू पंचवटी निवासी आप कार्यकर्ता चेतन त्यागी ने सिहानी गेट कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें एफबी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई थी। सीओ द्वितीय मामले की जांच कर रहे हैं।

जिसके बाद रविवार को अरविंद केजरीवाल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डाला है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने साथियों कमेंट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिकायत वापस लेने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पढ़ें केजरीवाल का पूरा पोस्ट

आप के जिला संयोजक ठाकुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आप की बैठक में भी यह मुद्दा उठा था। सोशल साइट्स पर इस तरह के कमेंट्स करना शर्मनाक है, लिहाजा शनिवार को एफआईआर के लिए तहरीर दी गई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस से शिकायत करने के बाद एफबी से वह आपत्तिजनक पोस्ट हटा ली गई है। सीओ द्वितीय रणविजय सिंह ने बताया कि मामला साइबर क्राइम के तहत आता है।

जांच की जा रही है कि आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला व्यक्ति कौन है, वह कहां का रहने वाला है और उसने कहां से यह टिप्पणी पोस्ट की है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं केजरीवाल ने रव‌िवार को नीचे द‌िया पोस्ट डालकर कमेंट करने वाले को माफ करने की अपील कीः
(function(d, s, id) { var js, fjs = d.getElementsByTagName(s)[0]; if (d.getElementById(id)) return; js = d.createElement(s); js.id = id; js.src = "//connect.facebook.net/en_US/all.js#xfbml=1"; fjs.parentNode.insertBefore(js, fjs); }(document, 'script', 'facebook-jssdk'));
Post by Arvind Kejriwal.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें