फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन राज्यों के चुनाव के लिए आप की रणनीति तैयार, कप्तान होंगे केजरीवाल

Fri, 12 Aug 2016 02:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
विपश्यना से लौटकर दिल्ली वापस आए सीएम केजरीवाल ने अगले साल होने वाले ‌3 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने पार्टी वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग राज्यों की ज़िम्मेदारी सौंप दी है। खुद के लिए केजरीवाल ने पंजाब को चुना है जिसका ज़िम्मा वो अकेले ही संभालेंगे।

वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गोवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि गुजरात में अगले साल के अंत तक चुनाव होंगे लेकिन उसके लिए अभी से जल मंत्री कपिल मिश्रा और आशुतोष को गुजरात की ज़िम्मेदारी दे दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल
पार्टी नेताओं को सितंबर के पहले हफ्ते से काम पर लग जाने का निर्देश दिया गया है साथ ही इन नेताओं को हर महीने 10-15 दिन अपने राज्यों में बिताने के निर्देश भी दिए गए हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के तीन अहम मंत्रियों को चुनाव की ज़िम्मेदारी दी गई है। पार्टी का मानना है कि वह हाल में दिल्ली हाइकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।   इसलिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक एलजी के साथ किसी तरह के टकराव की कोई ज़रूरत नहीं है। ऐसे में अपनी ताकत और समय राज्यों के विधान सभा चुनाव में लगाना बेहतर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें