फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल एनकाउंटर मामला: केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की

Tue, 01 Nov 2016 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल
विज्ञापन
भोपाल सेंट्रल जेल से फरार आठ सिमी आतंकियों के एनकाउंटर मामले को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गंभीर करार दिया है। साथ में पूरे मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की है। साथ ही आप के कई विधायकों ने बहुत से सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


अलका लांबा ने ट्वीट किया, 8 आतंकियों का एक साथ भागना, फिर कुछ घंटों बाद एक ही साथ एनकाउंटर में मारे जाना। सरकार के पास-व्यापमं फार्मूला भी था। तो अमानतुल्लाह खान ने कहा है, भोपाल में सिमी के नाम पर जो एनकाउंटर हुआ है, ऐसा लगता है फर्जी है। इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। अगला गुजरात एमपी तो नहीं?

शहर के बाहर आठ आतंकवादियों के एनकाउंटर को लेकर अलका लांबा का पहला ट्वीट सुबह फरार की खबर के साथ आया। अलका ने लिखा, जियो मोदी सरकार। दूसरा ट्वीट-भागे या भगा दिया गया? देश के भीतर के गद्दारों ने? शहीदों के परिवारों को जवाब तो देना ही होगा। इसके साथ ही भोपाल के एसपी के बयान को टैग करके लिखा, सुनिये इनकी वीर गाथा, इन्हीं की जुबानी...।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें