फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने मानहानि मामले में समन को दी चुनौती, भाजपा नेता ने लगाया था छवि खराब करने का आरोप

Wed, 21 Aug 2019 12:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा नेता विजेन्द्र गुप्ता की मानहानि की शिकायत और इस मामले में जारी समन को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी के समक्ष मंगलवार को जब मामला सुनवाई के लिए पहुंचा तो न्यायमूर्ति ने टिप्पणी करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय ने अपने एक फैसले में कहा है कि क्या ‘री-ट्वीट’ को भारतीय दंड संहिता के तहत मानहानि का अपराध माना जा सकता है, यह सुनवाई के दौरान तय होगा। 

ये भी पढ़ेंः यमुना में उफान, दिल्ली पर 40 साल की सबसे बड़ी बाढ़ का खतरा
विज्ञापन


अदालत ने केजरीवाल के वकील को इस आदेश को पढ़ने और यह जानने के लिए कहा कि क्या उक्त फैसला इस मामले में भी लागू होता है। मामले की अगली सुनवाई 23 अगस्त के लिए सूचीबद्ध की। 
विज्ञापन


भाजपा नेता गुप्ता ने शिकायत में केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर अपनी छवि खराब करने का आरोप लगाया था। दोनों ने उन पर आम आदमी पार्टी प्रमुख की हत्या के कथित षड़यंत्र का हिस्सा होने का आरोप ट्विटर पर लगाया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें