फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन के बावजूद केजरीवाल देंगे गले को तकलीफ, आरसीआर का नाम बदलने का करेंगे विरोध

Wed, 21 Sep 2016 12:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री निवास के सामने होने के चलते पूरे देश में विख्यात रेस कोर्स रोड का नाम बदलने को लेकर होने जा रही एमसीडी की नेशनल काउंसिल की मीटिंग में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी भाग ले रहे हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल आरसीआर का नाम एकात्म रोड किए जाने से नाराज हैं। नेशनल काउंसिल की मीटिंग में वो इस प्रस्ताव का विरोध कर सकते हैं। 

मालूम हो कि आम आदमी पार्टी के विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह पहले ही कह चुके हैं कि आरसीआर का नाम बदलकर किसी शहीद के नाम पर किया जाना चाहिए। उन्होंने 1973 में शहीद हुए निर्मलजीत सिंह सिंधू के नाम पर आरसीआर का नाम रखने की सिफारिश भी की है। 
विज्ञापन


बुधवार को होने वाली नेशनल काउंसिल की बैठक में इस रोड का नाम बदलने का प्रस्ताव लाया जाने वाला है। यह प्रस्ताव नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी और एनडीएमसी के उपाध्यक्ष करण सिंह तंवर लेकर आ रहे हैं। 

जनसंघ के संस्थापक से जुड़ा है एकात्म नाम

- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
उन्होंने इस रोड का नाम एकात्म मार्ग करने की मांग की है। एकात्म नाम जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय से जुड़ा हुआ है। भाजपा नेताओं के अनुसार, उन्होंने देश की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में पेश कर देश को एकात्म मानववाद दर्शन जैसी प्रगतिशील विचारधारा सौंपी थी। 

इस वर्ष पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी मनाई जा रही है। उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भाजपा नेताओं ने उनसे जुड़े एकात्म शब्द पर देश की सबसे विख्यात सड़क का नामकरण करने का निर्णय लिया।

करण सिंह तंवर के अनुसार 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ‘रेस कोर्स रोड’ का नाम बदला जा रहा है।

एनडीएमसी की बैठक की अध्यक्षता करने का अधिकार इलाके के विधायक अगर मुख्यमंत्री बन जाए तो उन्हें है। उनकी गैर मौजूदगी में इलाके के सांसद को बैठक की अध्यक्षता का अधिकार है।
विज्ञापन

सांसद मीनाक्षी लेखी करेंगी अध्यक्षता

केजरीवाल
इन दोनों जनप्रतिनिधियों के गैरहाजिर रहने की स्थिति में एनडीएमसी अध्यक्ष बैठक की अध्यक्षता करते है। हालांकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य सही नहीं होने के चलते बुधवार को उनके बैठक में आने की उम्मीद काफी कम है।

ऐसे में बैठक की अध्यक्षता इलाके की सांसद मीनाक्षी लेखी कर सकती है। रेस कोर्स रोड का नाम बदलने का प्रस्ताव उनकी ओर से पेश किए जाने के चलते बैठक में उनके आने की पूरी संभावना है।

इस तरह प्रस्ताव पास होने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। उधर, दिल्ली छावनी क्षेत्र से आप विधायक और एनडीएमसी के सदस्य कमांडो सुरेंद्र सिंह ने रेस कोर्स रोड का नाम बदलने की तैयारी की कड़ी निंदा की है।

एनडीएमसी ने इसी वर्ष औरंगजेब रोड का भी नाम बदला था। उसने इस रोड का नामकरण पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें