फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल बोले-पीएम के इशारे पर मालिवाल के साथ FIR में डाला मेरा नाम

Wed, 21 Sep 2016 02:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने दिल्ली महिला आयोग में हुए कथित भर्ती घोटाले मामले में आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मालिवाल पर केस दर्ज होने के बाद बुधवार को केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसके लिए केंद्र सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके पीछे जिसकी साजिश है उसकी जांच होगी और सदन में चर्चा भी होगी। केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिनों में दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा और यह किसका षड्यंत्र है इस विचार किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ये प्रश्न भी पूछा कि एफआईआर में मेरा नाम कैसे आया? आखिर मेरे खिलाफ क्या सबूत है? उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी के इशारे पर मेरा नाम एफआईआर में डाला गया है। 

बता दें कि इससे पहले सोमवार को एसीबी टीम ने स्वाति मालीवाल से पूछताछ की और 27 सवालों के जवाब भी मांगे। मालीवाला के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट समेत साजिश रचने के लिए 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसीबी के मुताबिक, मालीवाल के खिलाफ नियमों का उल्लंघन कर 85 लोगों की भर्ती करने का आरोप है।
विज्ञापन


इसे लेकर उन्हें शिकायत मिली, जिसके बाद फाइलों की जांच और पूछताछ के बाद प्राथमिक जांच में आरोपों को सही पाया गया। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताते चले कि दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने एसीबी में नियमों को ताक पर रखकर भर्ती करने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया को भी पूछताछ के लिए जल्द ही नोटिस जारी करेंगे

मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
शिकायत में कहा गया था कि कुल 85 लोगों की भर्ती की गई, जिसमें ज्यादातर लोग आम आदमी पार्टी नेताओं के रिश्तेदार, परिवार या फिर उनके एनजीओ के लोग हैं। शिकायत पर एसीबी ने अगस्त में महिला आयोग में छापेमारी भी की थी। 

दिल्ली महिला आयोग में भर्ती घोटाले को लेकर स्वाति मालीवाल के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद एसीबी अब उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ के लिए नोटिस जारी करेगी। एसीबी चीफ मुकेश कुमार मीणा के मुताबिक इस केस से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वाति मालीवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

हम मनीष सिसोदिया को भी पूछताछ के लिए जल्द ही नोटिस जारी करेंगे। बताया जा रहा है कि जिन 85 लोगों की भर्तियां हुई हैं उसमें कई लोगों की सिफारिश उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी की है। इसके लिए उनकी तरफ से पत्र लिखे गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें