फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के पास भी आ सकता है केजरीवाल का फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजकल आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल तेजी से लोगों को फोन कर रहे हैं। फोन रिसीव करते ही वह अपनी दिल्ली में चलाई गई 49 दिनों की सरकार की उपलब्धियां गिनाने लग जा रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल आजकल कुछ खास नंबरों से लोगों को कॉल आ रही है। इस कॉल को रिसीव करते ही 58 सेकेंड की केजरीवाल की रिकॉडेड रिकॉडेड आवाज सुनाई पड़ रही है। इसमें आप मुखिया दिल्ली पर अपने शासन के 49 दिनों की उपलब्धियां गिना रहे हैं।

केजरीवाल नान स्टाप बोलते हुए दिल्ली में बिजली के दामों में कमी, प्रतिदिन 7 सौ लीटर पानी दिलाना और बिजली कंपनियों को ऑडिट कराने पर दबाव बनाना जैसे अहम फैसलों को जनहित में बताते हुए और सशक्त लोकपाल बिल लाने की मुहिम देश भर में चलाने को कहते हैं।
विज्ञापन


फोन काल में वह देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए लोगों से अपनी पार्टी से जुड़ने की अपील कर रहे हैं। केजरीवाल विदेशों में जमा काले धन को वापिस लाने की बात भी कहते हैं।
विज्ञापन

किस-किस नंबर से आ रही है कॉल?

चुनाव के दिन हैं, सोच समझकर कॉल रिसीव करें, कुछ मोबाइल नंबर ऐसे हैं कि अगर उन्हें साधारण नंबर समझकर आपने कॉल रिसीव कर ली तो फिर केजरीवाल, मोदी या फिर अन्य पार्टियों के नेताओं की उपलब्धियां सुननी पड़ेंगी।

साधारण मोबाइल नंबर (7127191696) की तरह नजर आने वाले। इससे पहले इस तरह के प्रचार का सहारा भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ले चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष भी मिस्ड काल पर बात कर रही हैं।

 इस कॉल को रिसीव करते ही 58 सेकेंड की केजरीवाल की रिकॉडेड रिकॉडेड आवाज सुनाई पड़ रही है। इसमें आप मुखिया दिल्ली पर अपने शासन के 49 दिनों की उपलब्धियां गिना रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें