फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल बोले, मैं नेपोलियन नहीं जो जीतूं देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी में मची भारी उथल-पुथल के बीच बेंगलूरू में इलाज करा रहे पार्टी संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार देर शाम अपनी चुप्पी तोड़ी।
विज्ञापन


उन्होंने बेंगलूरू में एक अनौपचारिक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली में अच्छा प्रशासन देना होगा और वर्तमान व्यवस्था को बदलना होगा।

उन्होंने ये भी कहा कि 'पार्टी के लोग कहते हैं कि हम दिल्ली जीतेंगे, ये जीतेंगे वो जीतेंगे, मैं कोई नेपोलियन थोड़े ही हूं जो जीतने के लिए हूं। हमें तो सिस्टम बदलना है।'
विज्ञापन


पार्टी में मचे घमासान के बाद अरविंद की चुप्पी तोड़ने को पार्टी की मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि अरविंद की वापसी के बाद पार्टी को संजीवनी मिलेगी और इसकी बिगड़ी तबियत भी सुधरेगी।
विज्ञापन

देखें वी‌‌डियो, केजरीवाल ने गाया गाना

आम आदमी पार्टी में लगभग एक हफ्ते से ज्यादा समय से मचे बवाल के बाद केजरीवाल ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा क‌ि ‘हमें यहां से आगे बढ़ना होगा। अगर हम दिल्ली को एक मॉडल के तरह पेश कर पाए, तो मुझे लगता है कि यह इस देश और दुनिया में एक नई तरह की राजनीति को बढ़ावा देगा।’

उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी और देश की बेहतरी के लिए वह पार्टी में झगड़ जाते हैं। वह अपना हर पक्ष मजबूती से रखते हैं।

गौरतलब है कि अरविंद 5 मार्च से बंगलूरू स्थित नेचर क्योर संस्थान में खांसी और शुगर लेवल का इलाज करवा रहे हैं। यहां अन्य लोगों के साथ उन्होंने अंताक्षरी भी खेली।
Bengaluru: Delhi CM Arvind Kejriwal singing at Jindal Nature Care https://t.co/Ax93Jx3715— ANI (@ANI_news) March 13, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें