फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉब वेबसाइट देखने वाले पढ़ें ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा क्राइम ब्रांच और सेक्टर-58 पुलिस ने एमएनसी (मल्टी नेशनल कंपनी) में जॉब दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। आधा दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर चल रहे कॉल सेंटर पर रेड कर दर्जनों लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इनकी वेबसाइट देखकर आपको कतई यकीन नहीं होगा कि यह कोई ठगी गिरोह की बेवसाइट है। आखिरी स्लाइड में वेबसाइट का लिंक दिया गया है।
विज्ञापन


जॉब धमाका डॉट कॉम व अन्य वेबसाइट के माध्यम से यह लोगों को अपने जाल में फांसते थे। पुलिस का अनुमान है कि 50 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले इस गिरोह के आंकड़ों के पकड़े जाने पर और भी बहुत मामले धोखाधड़ी के खुलेंगे। इस वेबसाइट के जरिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बंगलूरू, कोलकाता, पुणे आदि शहरों के बेरोजगार युवाओं से करोड़ों की ठगी की गई।

छापेमारी कर कई कॉल सेंटर पुलिस ने किए सील

देश के विभिन्न हिस्सों में बेरोजगार युवाओं को ठगे जाने के कई मामले सामने आते रहते हैं। जिस गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है वह नौकरी दिलाने की आस देकर मोटी रकम बेरोजगार युवाओं से ऐंठते थे। ऐसे झांसे का शिकार होकर युवा घर की जमा पूंजी गंवा देते हैं।

साथ में जालसाजी का शिकार होने का अहसास भी सालोंसाल तक उन्हें रहता है। ऐसे कई मामले नोएडा पुलिस व मुंबई पुलिस के समक्ष आए। जहां यह जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई और शुक्रवार देर शाम सेक्टर-7 के बी ब्लॉक, सेक्टर-64, सेक्टर-60 में छापेमारी कर वहां चल रहे अवैध कॉल सेंटर को सील किया गया। पुलिस ने वहां पर काम कर रहे दर्जनों कर्मचारियों को हिरासत में लिया और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

ऐसे फांसते हैं बेरोजगार युवाओं को

- अखबारों में विज्ञापन देकर सरकारी नौकरियां दिलाने का दावा।
- एसएमएस के जरिए इस तरह के ऑफर बार- बार भेजकर ललचाने की कोशिश।
 -सरकारी नौकरी के लिए उससे मिलती जुलती नकली वेबसाइट्स के सहारे।
 -टेलिकॉलिंग के जरिए
- प्लेसमेंट एजेंसियों से ऐसे युवाओं के पते हासिल कर नौकरियों के झूठे ऑफर भेजकर इंटरव्यू की कॉल करना।
-सोशल मीडिया में जॉब के मैसेज भेजना।
-किसी जान- पहचान वाले के ईमेल के जरिए ऐसे ऑफर भेजकर फंसाने की कोशिश करना।

वेबसाइट लिंक- www.jobsdhamaka.com
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें