दिल्ली की केजरीवाल सरकार और एलजी नजीब जंग एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। इन दोनों के बीच टकराव का एक और मुद्दा पैदा हो गया है।
बता दें कि दिल्ली के एलजी नजीब जंग ने दिल्ली सरकार के हेल्थ सेक्रेटरी तरुण सेन और पीडब्ल्यूडी सेक्रेटरी सर्वज्ञ श्रीवास्तव को हटा दिया है। इनकी जगह चंद्राकर भारती को हेल्थ सेक्रेटरी और अश्वनी कुमार को पीडब्ल्यूडी सेक्रेटरी नियुक्त किया गया।
इसी नियुक्ति के बाद केजरीवाल ने आज सुबह कई ट्वीट कर एलजी और पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, मोदीजी एलजी के जरिए दिल्ली को तबाह करने पर लगे हुए हैं।
Modiji is hell bent on destroying Delhi thro LG. https://t.co/bZqkep2tRV
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 30, 2016
'दो अफसर जो नए आए हैं वो निकम्मे हैं'
एलजी नजीब जंग
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही केजरीवाल ने लिखा कि, 'मनीष LG के पैरों में पड़े कि मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल बनाने वाले सेक्रेटरीज को 31 मार्च तक ना हटाए। पर वो नहीं माने।'
मनीष LG के पैरों में पड़े कि मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल बनाने वाले secretaries को 31 मार्च तक ना हटाए। पर वो नहीं माने https://t.co/J69h3p64z4
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 30, 2016
आगे उन्होंने ट्वीट किया कि, 'आज एलजी ने कई अफसरों के तबादले कर दिए। उनकी फाइल तक सीएम या किसी अन्य मंत्री को नहीं दिखाई गई। क्या यही मोदी का डेमोक्रेसी मॉडल है?'
Today, several officers transferred by LG directly. Files not even shown to CM or any minister. Is this Modi model of democracy?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 30, 2016
आप नेता आशुतोष का ट्वीट का रीट्वीट किया जिसमें नए नियुक्त हुए दोनों अफसरों पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि, 'जो 2 नए आए हैं उनमें एक को निकम्मेपन को कारण शीला सरकार ने 3 साल पद नहीं दिया, दूसरा वो जो मांझे के आदेश पर बैठा रहा।'
जो २ नए आए हैं उनमें एक को निकम्मेपन को कारण शीला सरकार ने ३ साल पद नहीं दिया, दूसरा वो जो मांझे के आदेश पर बैठा रहा https://t.co/gBDgNAJHZX
— आशुतोष (@ashu3page) August 30, 2016